फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temporary parking and reception gates will be made at five places

Bulandshahar News: पांच स्थानों पर बनाए जाएगी अस्थाई पार्किंग और स्वागत द्वार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Temporary parking and reception gates will be made at five places
अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला इस बार कुछ अलग होगा। चार स्वागत द्वार मेले की शोभा बढ़ाएंगे तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में लगने वाले मेले को हर बार की तरह तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। यहां पर सभी व्यवस्थाएं और कड़ी सुरक्षा रहेगी। पांच स्थानों पर अस्थाई पार्किंग और गंगा रेती के साथ चार स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। वॉच टॉवर, सीसीटीवी और ड्रोन से मेले की सुरक्षा चाक-चौबंद होगी।
विज्ञापन

अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला मुख्य होता है। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला की शुरूआत 12 नवंबर से होगी। इसी दिन मेले का उद्घाटन होगा। मुख्य स्नान 15 नवंबर को होगा। इस मेले को पिछले साल प्रांतीय दर्जा मिल चुका है। इसके चलते पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार मेले को भव्य और नया लुक देने की तैयारियों में जिला प्रशासन और नगर पालिका जुटा हुआ है। इसके लिए शहर व मेला के बीचों-बीच आंबेडकर पार्क पर फव्वारा बनाया गया, जो तिरंगा का लुक दिया गया है। हर बार की तरह कांति प्रसाद द्वार, जाह्नवी द्वार, शिव चौक और डीपीबीएस कॉलेज के पास स्वागत द्वार बनेंगे।
विज्ञापन

इस बार गंगा की रेती में भी एक स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। यहां पर प्रवेश करने पर श्रद्धालुओं को रंग-बिरंगी और तिरंगा लाइट देखने का मिलेगी। मेले के मीना बाजार में दुकानें सजेंगी और झूला व मनोरंजन के साधन भी होंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। मेले में रागिनी, रसिया, जादू और कवि सम्मेलन के अलावा छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मीना बाजार में हर हर तरह के सामान की दुकान और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि इस बार मेला मस्तराम घाट से लेकर जाह्नवी घाट, बबस्टर गंज घाट और गंगा पुल पार घाट के अलावा गंगा की रेती में लगेगा। इसका कुल क्षेत्रफल पांच किलोमीटर लंबा होगा। इस क्षेत्र में कोई जगह ऐसी नहीं होगी, जहां पर प्रकाश, पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में श्रद्धालुओं को परेशानी हो। गंगा स्नान दूसरी धारा पर भी होगा। यहां पहुंचने के लिए पहली धारा पर अस्थायी पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।
घाटों के अलावा चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। ड्रोन के अलावा सीसीटीवी व वॉच टावर से प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी। गंगा की रेती में अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम बनेगा। अस्थायी वाहन वाहन पार्किंग के लिए पांच जगह चयनित कर ली गई है। गंगा घाटों पर पालिका प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग एवं लाइटिंग की पूरी व्यवस्था कराई जा रही है। स्नान के दौरान किसी भी प्रकार का कोई हादसा ना हो, इसके लिए नाविक एवं गोताखोरों की घाटों पर तैनाती की जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व पशुओं के लिए चिकित्सा शिविर लगेंगे। कस्बे में लगने वाले कार्तिक गंगा पूर्णिमा स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से लगातार मेला स्थल और गंगा घाटाें का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।


अहार, कर्णवास और नरौरा में भी मेले की तैयारियां हुईं तेज

अनूपशहर के अलावा जिले के अहार, कर्णवास और नरौरा के अलावा अन्य घाटों पर भी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान होता है। यहां पर भी मेले लगाए जाएंगे। इसके लिए अहार, कर्णवास और नरौरा में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाें की भव्यता और सुरक्षा को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। इन घाटों पर भी श्रद्धालुओं गंगा स्नान से दो से तीन दिन पहले से आना-जाना शुरू हो जाएगा। मेलों में हर तरह की दुकान और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed