फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Temporary night shelter built in Malka Park will start

Bulandshahar News: मलका पार्क में बना अस्थाई रैन बसेरा होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Temporary night shelter built in Malka Park will start
बुलंदशहर। सर्दी बढ़ती देख नगर पालिका ने दो साल से बंद मलका पार्क के अस्थाई रैन बसेरे को इस बार संचालन करने की योजना बनाई है। जो एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। इससे आकस्मिक समय में लोग रुक सकेंगे। साथ ही उनके लिए हीटर व पीने को गर्म पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि पालिका का भूतेश्वर मंदिर पर स्थाई रैन बसेरा संचालित हो रहा है। नगर के भूड़ चौराहा व अन्य स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे के लिए व्यवस्था की जा रही है। नगर के काला आम चौराहा स्थित मलका पार्क में पालिका का अस्थाई रैन बसेरा बना हुआ है। जो पिछले वर्ष बंद रहा।
विज्ञापन

इस बार मलका पार्क के अस्थाई रैन बसेरे को संचालित कराया जाएगा। जिससे भूतेश्वर मंदिर न जाने वाले लोग रात के समय यहां पर ठहर सके। अस्थाई रैन बसेरे में लोगों को रुकने के लिए गद्दा, कंबल की सुविधा मिलेगी। साथ ही हीटर लगाया जाएगा। इसके अलावा पीने के लिए गर्म पानी की सुविधा रखी जाएगी। अस्थाई रैन बसेरे को जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के साथ अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed