{"_id":"574883ab4f1c1ba525690ade","slug":"tempo-overturns-12-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपों पलटने से 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपों पलटने से 12 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 27 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
injured
- फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर जा रहा एक टैम्पों अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पों पलटने से दर्जनभर लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को बुलंदशहर से एक टैंपो अनूपशहर की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक वाहन को बचाने के चक्कर में टैंपो गांव लोहरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
टैंपो पलटने से करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। घायलों में सविता, शालू, नीतू, हरप्रसाद,, मल्लू, रवि, विमलेश, गंगादेवी, राजेश्री, राजेन्द्र, गंगादेवी, बबीता, सविता, आसमा आदि हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन