{"_id":"69273506b531e7e3550110fa","slug":"tempo-collides-with-bike-couple-dies-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144333-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर , दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर , दंपती की मौत
विज्ञापन
ककोड़ मृतका शमीमा का फाइल फोटो।
ककोड़। सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग पर चागोली मोड़ के पास पहिया निकलने से अनियंत्रित हुए टेंपो ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला गढ़ी ठाकुरान निवासी इरफान (42) अपनी पत्नी शमीमा (38) के साथ बुधवार शाम बाइक पर सिकंदराबाद से ककोड़ की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वे चागोली मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक टेंपो का पहिया अचानक निकल गया। इससे टेंपो बेकाबू हो गया और इरफान की बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दूर जा गिरे। पुलिस ने लहूलुहान दंपती को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इरफान को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान शमीमा ने भी दम तोड़ दिया। इरफान मजदूरी करता था। दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में टेंपो में सवार सिकंदराबाद की टीचर्स कॉलोनी निवासी कृष्णप्रसाद (50) भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।