फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teenager kidnapped after saying her father was injured in an accident

Bulandshahar News: हादसे में पिता के घायल होने की बात कहकर किशोरी का किया अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक थ्री व्हीलर से आए और हादसे में पिता के घायल होने की बात कहकर किशोरी को अपने साथ ले गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी किशोरी को बरामद नहीं किया जा सका है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी गत 31 जनवरी को घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे। उसी दौरान दोपहर में परिवार की गैर मौजूदगी में तीन युवक उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उनकी बेटी को पिता का एक्सीडेंट होने की बात कहकर किशोरी को अपने साथ लेकर चले गए। आरोपी किशोरी को थ्री व्हीलर में बैठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित का परिवार जब घर वापस आया तो अन्य लोगों ने एक्सीडेंट का हवाला देकर युवकों द्वारा किशोरी को ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन जानकारी नहीं लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी युवक विनीत, प्रिंस और प्रियांशु निवासी गांव सीकरी थाना कोतवाली देहात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed