{"_id":"601ae3438ebc3e4b3c0bca55","slug":"teen-talak-bulandshahr-news-gbd2131096195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी को तीन तलाक देकर की दूसरी शादी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी को तीन तलाक देकर की दूसरी शादी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी को तीन तलाक देकर की दूसरी शादी, हंगामा
बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय की महिला से दूसरी शादी कर ली। पति द्वारा दूसरी शादी करने और उसे घर लाने की सूचना पर पहली पत्नी ने हंगामा किया। हंगामे के दौरान पति ने पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। दूसरे समुदाय की महिला से शादी करने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर निवासी एक व्यक्ति पहले से शादीशुदा था। लेकिन, बीते दिनों आरोपी ने दूसरे समुदाय की महिला से शादी कर ली। उक्त व्यक्ति दूसरी पत्नी को अपने घर ले आया। जब पहली पत्नी को इसका पता चला तो पत्नी अपने परिजनों के साथ पति के घर आ गई और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसी दौरान आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह नवंबर 2010 में मोहल्ला शराफतुल्ला निवासी युवक मुबारक के साथ हुआ था। शादी के बाद वर्ष 2014 में मुबारक बेंगलुरू में नौकरी की बात कहते हुए घर से चला गया। इस बीच वह अपनी सास के साथ रहने लगी। जब पति वापस नहीं आया तो वह मायके में आकर रहने लगी। लेकिन, उसके पति ने दूसरी शादी कर ली तथा दूसरी पत्नी को गुलावठी लेकर आ गया। पत्नी के अनुसार जब वह गुलावठी आई तो पति ने उसके साथ गालीगलौज व लात घूंसों व डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। वहीं, बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। बजरंग दल के जिला सह संयोजक आदेश चौहान ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सचिन मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी मुबारक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।