{"_id":"6a9b24a71855b74fcd084eee","slug":"teacher-terms-administrative-transfer-a-violation-of-rules-questions-the-action-taken-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1002-147789-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण को शिक्षक ने बताया नियम विरुद्ध, कार्रवाई पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण को शिक्षक ने बताया नियम विरुद्ध, कार्रवाई पर उठाया सवाल
विज्ञापन
हापुड़। नरायणपुर की मंढ़ैया स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण को गलत बताया है, साथ ही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक की जांच रिपोर्ट भी साझा की है। इसमें दावा किया है कि जांच में उन्हें क्लीन चिट मिली है।
दरअसल, स्कूल में शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद में एक शिक्षिका पूजा शर्मा की शिकायत का हवाला देते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक दीपक अग्रवाल का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण किया है। इस आदेश पर सवाल उठाते हुए दीपक अग्रवाल ने बताया कि 17 अप्रैल को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने जांच रिपोर्ट शिक्षा निदेशक को प्रेषित की है, इसमें उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को पुष्टित नहीं किया गया। 20 जुलाई को भी चार सदस्यीय जांच कमेटी जिसमें तीन खंड शिक्षा अधिकारी व एक महिला डायट प्रवक्ता शामिल थीं, उन्होंने भी आरोपों को पुष्ट नहीं माना। साथ ही डीएम को 19 अगस्त को प्रेषित रिपोर्ट में भी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने क्लीन चिट दी है। इसके बावजूद उनका गलत तरीके से प्रशासनिक स्थानांतरण किया गया है।