फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Teacher suspended for showing Shiksha Mitra as present and getting honorarium

Bulandshahar News: शिक्षामित्र को उपस्थित दर्शाकर मानदेय दिलाने वाला शिक्षक निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:25 PM IST
सार

बुलंदशहर के अकबरपुर झोझा गांव के संविलियन विद्यालय में शिक्षक आरिफ ने अनुपस्थित शिक्षामित्र का छह माह का मानदेय निकाल लिया। जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और मानदेय की वसूली के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

विस्तार

बुलंदशहर। गुलावठी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अकबरपुर झोझा के संविलियन विद्यालय में एक शिक्षक ने शिक्षामित्र को उपस्थित दर्शाकर करीब छह माह का मानदेय निकलवा दिया। उसने शिक्षामित्र का मातृत्व अवकाश भी स्वीकृत कराने का प्रयास किया। शिकायत पर बीएसए ने जांच कराई तो मामला खुल गया। शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षामित्र से मानदेय की रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि संविलियन विद्यालय में तैनात शिक्षक आरिफ की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता मनोज ने बताया कि शिक्षक द्वारा शिक्षामित्र कौशल रानी की अनुपस्थिति को उपस्थिति दर्शाकर मानदेय दिया जा रहा है। शिक्षक द्वारा उनकी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करा दी जाती है, जबकि वह स्कूल कम आती हैं। इसके अलावा शिक्षक द्वारा शिक्षामित्र का मातृत्व अवकाश भी नियम विरुद्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिकायत के आधार पर जांच कराई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। बीईओ गुलावठी ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया कि शिक्षक द्वारा उपस्थिति प्रपत्रों से छेड़छाड़ की गई है और इसमें अनुपस्थिति को उपस्थिति दिखाकर करीब छह माह का मानदेय अलग-अलग प्रकार से लिया गया है। डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षक आरिफ को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बीईओ को मानदेय की तत्काल रिकवरी लेखा विभाग से कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed