फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tea made from the wedding reception

चाय से हुआ बारातियों का स्वागत, हो गई शादी

Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Tea made from the wedding reception
सादगीपूर्ण शादी के बाद वर-वधू को आशीर्वाद देते उनके माता-पिता। - फोटो : ब्यूरो

न कोई बैंडबाजा और न ही कोई तामझाम। गांव में ही घर के बाहर लड़का-लड़की ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इसके बाद घर में ही पंडित ने दोनों के फेरे पढ़वाकर उन्हें जीवन साथी बना दिया। इस दरम्यान उपस्थित घरातियों और बारातियों को सिर्फ चाय पिलाई गई।

विज्ञापन


ऐसी सादगीपूर्ण शादी हुई जहांगीराबाद के गांव जलीलपुर में, जिसकी पहल खुद दूल्हे के पिता ने की। खास बात यह कि शादी में बैंक से ढाई लाख रुपये निकालने की छूट के बावजूद न तो लड़का पक्ष और न ही लड़की पक्ष की तरफ से बैंक से पैसे निकालने के लिए कोई पहल की गई। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी बिजेन्द्र सिंह ने अपने बेटे दिनेश की शादी जिला जेपीनगर के गांव गुरैठा खादर निवासी कालीचरण की बेटी बबीता के साथ तय की थी। जिस समय शादी तय की गई, उस समय नोटबंदी का फैसला नहीं हुआ था। दोनों परिवार धूमधाम से शादी करते, लेकिन इसी दौरान सरकार ने नोटबंदी का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के के पिता बिजेन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन करते हुए सादगीपूर्ण तरीके से अपने बेटे की शादी करने का फैसला किया। उन्होंने लड़की के पिता कालीचरण को पैसे की वजह से परेशान न होने के लिए फोन किया।


उन्होंने कहा कि आप उनके गांव जलीलपुर में अपने परिजनों के साथ आएं और शादी सादगी से की जाएगी। चार दिसंबर को लड़की पक्ष के लोग जलीलपुर आए। लड़का पक्ष की तरफ से भी रिश्तेदार और अन्य लोग गांव पहुंचे।  बाराती और घराती का स्वागत सिर्फ चाय से किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed