{"_id":"5915fb6c4f1c1bf2078513c6","slug":"swamps-in-colonies-covered-with-drain-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनियों में झूले, ड्रेन कवर से ढके जाएंगे नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनियों में झूले, ड्रेन कवर से ढके जाएंगे नाले
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 12 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
ढके जाएंगे नाले
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में शुक्रवार को आय-व्यय के लेखाजोखा के साथ नौ प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नौ में से जिन सात प्रस्तावों पर चर्चा की गई, उनमें नगर पालिका 15 कॉलोनियों में बच्चों के लिए झूले लगाएगी।
इतना ही नहीं व्यायाम उपकरणों का बंदोबस्त किया जाएगा। अनहोनी न हो, इसलिए शहर का एक-एक नाला कवर होगा। इसके लिए बोर्ड ने ड्रेन कवर स्लैब खरीदने की सहमति प्रदान की।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम चार बजे नगर पालिका सभागार में चेयरपर्सन पिंकी गर्ग की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। व्यवसायिक भवनों की आपत्तियों के निस्तारण के लिए कमेटी का गठन संबंधी प्रस्ताव को सर्व सहमति से पास किया गया।
विज्ञापन
हालांकि इस पर सभासद ऋषिपाल सिंह और सुनील शर्मा ने आपत्ति जरूर दर्ज कराई। नगर पालिका की ओर से विकसित की गई 15 कालोनियों में बच्चों के लिए झूले आदि लगाने के लिए बोर्ड के सामने प्रस्ताव को वित्त स्वीकृति दी गई।
15.13 लाख रुपये की लागत से झूले और व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे। नालों को ढंकने के लिए पांच लाख रुपये की लागत से ड्रेन कवर स्लैब खरीद जाएंगे। हाल ही में नाले में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई थी। अवैध जल कनेक्शनों को नियमित करने को लेकर बोर्ड में चर्चा हुई।