फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suryansh got first place in slogan competition

Bulandshahar News: स्लोगन प्रतियोगिता में सूर्यांश ने पाया पहला स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Suryansh got first place in slogan competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को बैरन हॉल में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सूर्यांश पहले स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
नुमाइश मैदान स्थित बैरन हॉल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता का एसडीएम लवी त्रिपाठी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. बंदना रानी, डॉ. शरद टोंक, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. नवनीत त्यागी व योगाचार्य संजय कुमार ने विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. बंदना रानी ने बताया कि 21 जून को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नुमाइश मैदान स्थित बैरन हॉल में 20 जून तक विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को योग विषय पर स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सूर्यांश प्रथम, अमन द्वितीय व रमन तीसरे स्थान पर रहा। स्लोगन प्रतियोगिता के बाद जीवन शैली संबंधित अन्य समस्याओं में योग के महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के अलावा अमन पांडेय, रमन कुमार, डॉ. शरद, डॉ. विनोद, योग गुरु आचार्य संजय ने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed