फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Survey started to impose tax on 10 thousand house and shop owners

Bulandshahar News: 10 हजार घर और दुकान मालिकों पर कर लगाने के लिए सर्वे शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Survey started to impose tax on 10 thousand house and shop owners
नगर पालिका। - फोटो : पिहानी-कुल्हाघाट की जर्जर सड़क।
बुलंदशहर। शहरी क्षेत्र में पिछले सर्वे के बाद नए बने मकान व दुकानों पर कर लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से सर्वे किया जा रहा है। फिलहाल शहर के आठ वार्डों में आठ टीमों ने सर्वे किया। मंगलवार तक टीमों ने 780 मकान व दुकानों का सर्वे किया। 10 हजार से अधिक मकानों व दुकानों का सर्वे होना है। कर से नगर पालिका को प्रतिवर्ष करीब तीन करोड़ रुपये की आय होगी।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में करीब 50 हजार घर और दुकान से गृह और जलकर के साथ व्यावसायिक कर की वसूली की जाती है। इससे नगर पालिका को प्रतिवर्ष करीब 10 करोड़ रुपये की आय होती है। पिछले दो कार्यकाल में शहर में बने नए मकान व दुकानों पर कर लगाने के लिए कोई सर्वे नहीं किया गया था। इसके चलते नए मकान व दुकानों पर कर नहीं लगाया गया था।
विज्ञापन

अब नगर पालिका ने शहर के सभी 37 वार्डों में सर्वे शुरू कराया है। पिछले दस सालों में शहरी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक मकान व दुकानें बनी हैं। ऐसे में नगर पालिका अधिकारियों को उम्मीद है कि इन पर कर लगाए जाने से नगर पालिका को प्रतिवर्ष करीब तीन करोड़ रुपये की आय होगी। योजना के तहत अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षक दीपेश कुमार व विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में दो-दो कर्मचारियों की आठ टीम लगाकर वार्ड 26, 14, 22, 28, 24, 21, 32 व एक वार्ड में सर्वे शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में मिली भी स्वीकृति
नगर पालिका बोर्ड में 19 फीसदी टैक्स बढ़ाने की सहमति दी गई थी। ऐसे में 100 वर्ग गज के पक्के नए मकान पर जहां पूर्व में 60 पैसे से 1.80 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की वसूली की जा रही थी, वहीं अब 72 पैसे और 2.16 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के अनुसार वसूली होगी। खाली प्लॉट पर अभी तक 20 पैसे से 75 पैसे प्रति स्क्वायर फीट की दर से कर लगाया जा रहा था, जो अब बढ़कर 24 पैसे और 90 पैसे प्रति स्क्वायर फीट हो गया है।


कोट -
बोर्ड बैठक में टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। फिलहाल आठ वार्डों में आठ टीम लगाकर सर्वे शुरू कराया है। जल्द ही सर्वे की प्रक्रिया पूरी करते हुए नए मकान व दुकान मालिकों पर कर निर्धारित किया जाएगा। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed