फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Supporting farmers contesting political party

किसानों के समर्थन में उतरे राजनीतिक दल

Fri, 09 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Supporting farmers contesting political party
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा और कब्जे के दौरान खेत की खड़ी फसल पर जेसीबी चलाने के विरोध में चल रहे किसानों के धरने के समर्थन में शुक्रवार को कांग्रेस, बसपा, भाजपा आदि पार्टियों के नेता पहुंचे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह अपने पार्टी के बड़े नेताओं को यहां बुलाएंगे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर धरने के समर्थन में कई और गांवों के किसान पहुंचे। किसानों ने कहा कि अगर उनको हक नहीं मिला तो आगामी विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। धरना स्थल पहुंचे सिकंदराबाद कांग्रेस प्रभारी डॉ अशोक सोलंकी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह राहुल गांधी को भी बुलाएंगे, लेकिन किसानों पर अत्याचार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


वहीं बसपा प्रभारी खुर्जा अर्जुन सिंह इलना ने भी किसानों को अपना समर्थन देते हुए उनकी मांग को जायज बताया। भाजपा के श्यामलाल जाटव आदि भी धरने में शामिल हुए । गौरतलब हो कि पिछले कई माह से फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे को लेकर किसानों का आंदालन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6 सितंबर को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने मैनामौजपुर गांव में अधिग्रहित भूमि की खड़ी फसल पर जेसीबी चलाकर कब्जा करने का प्रयास किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। प्रशासन ने किसानों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था।

इसके विरोध तीसरे दिन भी किसानों का बेमियादी धरना जारी रहा। धरने के समर्थन में शुक्रवार को और भी कई गांवों के लोग पहुंचे और अपना समर्थन दिया। धरने का संचालन सुग्रीव सोलंकी ने किया। रघुनाथ सिंह, चौ. मेघसिंह, चौ. रमेश सिंह, धर्मवीर सिंह, टीकम सिंह, उदयवीर सिंह, मुख्तार सिंह केहर सिंह, अजय चौधरी मौजूद रहे।


पुलिस के उठाने के बावजूद डटे रहे किसान
बृहस्पतिवार रात टीम के साथ पहुंचे कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने किसानों को समझा-बुझा कर धरने से उठाने का प्रयास किया। बावजूद इसके किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। किसानों ने कहा  कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होगी उनका धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। वहीं इंस्पेक्टर धनंजय मिश्रा ने कहा कि  कुछ  नेता टाइप के लोग मामले को  भट्टा पारसौल बनाने में लगे  लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed