{"_id":"01564a80869df24631bb059fa30c1c1e","slug":"supporters-lost-temper-police-get-aggressive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थकों ने खोया आपा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थकों ने खोया आपा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्याशी की जीत की खुशी का इजहार करने के लिए रविवार को समर्थकों ने आचार संहिता को ठेंगा दिखा दिया।
बुलंदशहर में डीएवी इंटर कॉलेज समेत कई जगहों पर समर्थक अपने प्रत्याशी के स्वागत के लिए सुरक्षा घेरा तोड़ गेटों तक पहुंच गए। इसी से खफा होकर पुलिस ने समर्थकों पर जमकर लाठियां बरसाईं।
भगदड़ में एक दर्जन से अधिक समर्थक चोटिल भी हुए हैं। पुलिस और समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई।
डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में मतगणना के चलते रविवार को हजारों समर्थक जमा थे। जैसे ही पंचायत चुनाव का परिणाम आना शुरू हुए समर्थक उल्लास में डूब गए।
मतगणना स्थल से विजयी प्रत्याशी के बाहर निकलते ही समर्थक स्वागत के लिए दौड़ लगाने लगे। इसी के चलते कई बार समर्थकों से सुरक्षा घेरा टूटा। इसी के चलते पुलिस ने समर्थकों को कई बार दौड़ाया। समर्थक नहीं मानें तो पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं। पुलिस ने समर्थकों को पकड़ पकड़ कर बेरहमी से पीटा।
भगदड़ और लाठीचार्ज की नौबत चार-पांच बार आई। भगदड़ में तहसीन, सतेंद्र, अजब सिंह, कुंवरपाल, सलीम, कादिर, सतपाल, सुलेमान, आमिर और सुहैल चोटिल हो गए।
मैदान में दिनभर हूटिंग और नारेबाजी होती रही। शाम तक पुलिस की सख्ती के बाद भी समर्थकों की भीड़ काबू में नहीं आ पाई। खुर्जा में जटिया बाल विहार इंटर कॉलेज स्थित मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
गेट के पास पहुंच रहे समर्थकों को हटाने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ी। निगरानी रखने के लिए सीओ आरएल निरंजन खुद बैठे रहे और हर आने-जाने वाले पर नजर रखे हुए थे।