{"_id":"69cd47dd646135163c08eff8","slug":"supply-stopped-for-four-hours-in-ten-colonies-of-khurja-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-112058-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खुर्जा की दस कॉलोनियों में चार घंटे आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खुर्जा की दस कॉलोनियों में चार घंटे आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खुर्जा। नगर क्षेत्र की दस कॉलोनियों में बुधवार सुबह करीब चार घंटे आपूर्ति ठप रही। ऐसे में लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। इससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो गए और कामकाजी लोग व स्कूली बच्चों को परेशानी का झेलनी पड़ी।
न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी राजीव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई थी। शुरुआत में लगा सामान्य ब्रेकडाउन लिया गया होगा, लेकिन काफी देर तक बिजली नहीं आने पर पानी की किल्लत बननी शुरू हो गई। आस पड़ोस में जानकारी ली तो सभी जगह बिजली गुल थी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से बात हुई तो उन्होंने मरम्मत कार्य के चलते शटडाउन बताया।
वहीं मुरारी नगर निवासी संदीप ने बताया कि बिजली कटौती के कारण दोपहर तक परेशानी बनी रही। अघोषित कटौती के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे बिजली घर नंबर पांच, चार और कालिंदी कुंज फीडर की सप्लाई ठप रही। मुरारी नगर, न्यू शिवपुरी, कालिंदी कुंज, देवी मंदिर कॉलोनी, चमन विहार व प्रीत विहार समेत दस कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि झमका बिजली घर के पास हाईटेंशन लाइन और खंभों के पास आने पेड़ आ रहे थे, जिनकी छंटाई के लिए वन विभाग से अनुमति ली गई थी। इसके बाद पेड़ काटने का कार्य चल रहा था। इसलिए बुधवार को शटडाउन लिया गया। दोपहर साढ़े 11 बजे आपूर्ति चालू कर दी गई।
-- -- -- -- -- -- -
पॉटरी सेंटर में सात घंटे आपूर्ति बाधित
खुर्जा के पॉटरी सेंटर बिजली घर पर वीसीबी बदलने के चलते बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया गया। इससे पॉटरी सेंटर से जुड़ी सभी औद्योगिक इकाईयों और नेहरूपुर गांव की आपूर्ति बाधित रही। दिन भर लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। एसडीओ का कहना है कि शटडाउन के संबंध में उपभोक्ताओं को पहले ही अवगत करा दिया गया था। शाम चार बजे के बाद सप्लाई चालू कर दी गई।