फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sugar cane seeds

गन्ना किसानों को मिलेगा उन्नत किस्म का बीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
sugar cane seeds
गन्ना किसानों को मिलेगा उन्नत किस्म का बीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। विभाग किसानों को गन्ने का उन्नत किस्म का बीज देगा। इससे बंपर पैदावार होगी। इसके लिए विभाग की ओर से शासन से गन्ने के बीज का लक्ष्य और निर्धारिट रेट मिलने का इंतजार है। यह बीज फरवरी माह में किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा।
जनपद में गन्ने की 72 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल उगाई जाती है। वहीं, गन्ना विभाग की ओर से किसानों को हर वर्ष गन्ने का बीज भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसी कड़ी में इस बार विभाग ने किसानों को गन्ने का उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। अफसरों ने बताया कि इस उन्नत किस्म के बीज का रेट करीब 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा। इस बीज से उगाई जाने वाली फसल पर विभागीय अफसरों की निगरानी रहेगी। वह समय-समय पर फसल का निरीक्षण कर संबंधित किसान को उसमें खाद आदि का प्रयोग करने की भी सलाह देंगे। खास बात यह रहेगी कि इस गन्ने को चीनी मिल में नहीं बेचा जाएगा। इसके तैयार होने पर बीज अन्य किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्नत किस्म के बीज से फसल बोने वाले किसान को बेचने पर गन्ने के सरकारी रेट से प्रति क्विंटल अतिरिक्त राशि भी मिलेगी। गन्ने का बीज दूसरे किसानों को उपलब्ध करवाने में भी गन्ना विभाग का विशेष सहयोग रहेगा। प्रति किसान 25 क्विंटल गन्ने का बीज ही उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें उन्नत किस्म के गन्ने का बीज विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बीज फरवरी माह में मिलेगा। इसी माह से गन्ने की फसल की बुआई शुरू होगी। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed