{"_id":"1f1184eba9f1c59935f41915c7d0f40d","slug":"students-failed-to-file-exam-form-of-ccsu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्म ऑनलाइन, पहला दिन परेशानी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉर्म ऑनलाइन, पहला दिन परेशानी के नाम
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को मुख्य परीक्षा के एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन कर दिए। पहला दिन परेशानी के नाम रहा। विवि सभी फॉर्म खुलने का दावा करता रहा लेकिन छात्र परेशान रहे।
प्राइवेट में फर्स्ट ईयर और पीजी एक्स के फॉर्म नहीं खुले। कुछ फॉर्म खुले, लेकिन उनका डाटा गलत दिखाया। बृहस्पतिवार शाम तक फॉर्म ठीक कराने का काम किया जा रहा था।
वेबसाइट रुक-रुक कर चलने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैफे संचालक मुनीश कुमार का कहना है कि यूनिवर्सिटी की साइट रुक-रुक कर चलना पहली शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
इस तरह की समस्या हर बार आती है। उधर छात्रा मंजू, कंजन और श्वेता एवं छात्र अनुज कुमार और महेश ने यूनिवर्सिटी से साइट को सुचारू रूप से चलाने की मांग की है। ताकि सभी छात्र-छात्राएं अपना फार्म समय पर भर सकें।
उधर डीएवी के मीडिया प्रभारी डॉ. गौतमवीर का कहना है कि छात्रों की समस्या से यूनिवर्सिटी को अवगत करवा दिया है। ग्रेजुएशन रेग्युलर सेकेंड ईयर और थर्ड ईयर का फॉर्म ऑनलाइन भरने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी है।
तीन मार्च तक कॉलेजों में और पांच मार्च तक विवि में फॉर्म जमा होंगे। प्राइवेट फॉर्म भरने की अंतिम तिथि दो मार्च है। पांच मार्च तक कॉलेजों में फॉर्म जमा होंगे। विवि में आठ मार्च तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे।