{"_id":"57dadfce4f1c1b0d47d4790e","slug":"strike-in-hospitals-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से अस्पतालों में बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से अस्पतालों में बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठ डॉक्टर और कर्मचारी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में बुखार बेकाबू होता जा रहा है। साथ ही संविदा स्वास्थ्य चिकित्सकों, कर्मियों और आशाओं की हड़ताल ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी पर बुरे हालात हैं। आलम ये है कि सीएचसी, पीएचसी पर महज एक से दो डॉक्टर ही सैकड़ों मरीजों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर के संविदा चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ हड़ताल पर है। स्थिति ये है कि पर्ची बनवाने से लेकर दवा लेने तक मरीजों को तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। वार्डों में भर्ती मरीजों को देखने वाला तक कोई नहीं है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। संविदा चिकित्सकों और कर्मियों का शोषण हो रहा है। धरने में डॉ. अशोक, डॉ. इंदू सागर, डॉ. आशीष, डॉ. अरविंद सैनी, डॉ. तहसीन रजा, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. भानुप्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि संविदा चिकित्सक और कर्मियों की हड़ताल से हो रही परेशानी से शासन को अवगत करा दिया गया है। हड़ताल से खासी परेशानी हो रही है।