{"_id":"5921df5f4f1c1b41735362bc","slug":"storm-and-dust-has-done-unhealthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और धूल ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी और धूल ने किया बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 22 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
आंधी और धूल ने किया बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद अचानक आई आंधी से उड़ी धूल ने सबको बेहाल कर दिया। स्थिति यह रही कि जो जहां था वहां रुक गया और धूल से बचने को मुंह पर कपड़ा लपेट लिया। करीब 10 मिनट आई आंधी से सभी को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि आंधी के बाद मौसम में ठंडक का अहसास हो गया, जिससे सभी ने तपिश से राहत की सांस ली।
बार-बार बदल रही मौसम की रंगत एक बार फिर बदलने की संभावना बन गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश होने के आसार बन रहे हैं। यदि बारिश हुई तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे सोमवार और मंगलवार को तपिश से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रविवार को भी सुबह से ही तपिश ने अपना रंग दिखाया। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। अब मौसम एक बार फिर रंगत बदल सकता है और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इस बात को सोमवार को तापमान में गिरावट आने से भी बल मिल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। जबकि मंगलवार को बढ़कर अधिकतम 39 और न्यूनतम 28 डिग्री पर पहुंच सकता है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है आंकड़े बन रहे हैं कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश होगी। यदि बारिश होती है तो तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे तपिश से कुछ राहत मिलेगी।