फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Stones pelted at wedding procession

Bulandshahar News: चढ़त के दौरान बरात पर पथराव, दूल्हे ने भागकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted at wedding procession
जहांगीराबाद क्षेत्र में बारात पर हुए हमले में घायल युवक। संवाद
जहांगीराबाद (बुलंदशहर)। शराब पी रहे बरातियों से विवाद के बाद कुछ युवकों ने चढ़त के दौरान बरात पर हमला कर दिया। दूल्हे को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। मारपीट व पथराव में दोनों पक्ष के चार-पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी ओमेंद्र चौधरी का बेटा पवन पीएसी में है। उसकी शादी नगर निवासी एक युवती से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को विमला टाकीज रोड स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह था। बताया गया कि देर रात चढ़त के दौरान बरात में आए युवक शराब पी रहे थे। तभी मोहल्ले के युवकों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इसके बाद युवकों ने बरात पर पथराव कर दिया। दूल्हे ने बग्घी से भाग कर अपनी जान बचाई। हमले में दोनों पक्ष के चार-पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद एक पक्ष के शाहरुख, जुबैर और जावेद निवासी मोहल्ला नई बस्ती पाठक व बरात पक्ष के आकाश निवासी मोहल्ला रोगनग्रान, चंद्रशेखर और सूर्यांश निवासी गांव जटपुरा थाना जहांगीराबाद को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता से नहीं बढ़ा विवाद

बरात में पथराव की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद जारी अलर्ट को देखते हुए जहांगीराबाद पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लिया। यही कारण रहा कि स्थिति को तत्काल संभाल लिया गया, अन्यथा घटना बड़ा रूप भी ले सकती थी।










मामले की सूचना मिलते ही तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के छह आरोपियों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभांग में चालान कर दिया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज का अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - रोहित मिश्र, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed