{"_id":"5f2d90658ebc3e3cd9218e08","slug":"ssp-prepared-special-squad-to-deal-with-emergency-bulandshahr-news-gbd2033487162","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल से निपटने को एसएसपी ने तैयार किया ‘विशेष दस्ता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल से निपटने को एसएसपी ने तैयार किया ‘विशेष दस्ता’
विज्ञापन
पुलिस ऑफिस पर विशेष दस्ता टीम का गठन करते एसएसपी।प्त3ष्ठ;
- फोटो : BULANDSHAHR
आपातकाल से निपटने को एसएसपी ने तैयार किया ‘विशेष दस्ता’
बुलंदशहर। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए एसएसपी ने एक नया तरीका अपनाया है। उन्होंने एक ऐसी टीम का गठन किया है, जो अपराध होने पर यदि कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो यह टीम सबसे पहले मौके पर पहुंचेगी। टीम अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही स्थिति को संभाल लेगी, साथ ही यह आधुनिक हथियारों से भी निपुण होगी।
जानकारी के अनुसार, इस स्पेशलटीम को आधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। इस टीम में अभी छह पुलिसकर्मी शामिल किए गए हैं। यह वह पुलिसकर्मी है, जो बिना हथियार के भी कई लोगों को काबू कर सकते हैं। इन पुलिसकर्मियों को एंटी रॉयट गन, टियर गैस बंदूक, एके-47, राइफल आदि हथियार चलाने में निपूर्ण बनाया गया है। इस टीम को पुलिस लाइन में पिछले कई माह से ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस टीम के पास एक गाड़ी होगी। अधिकतर जब दो समुदायों के बीच टकराव होता है तो स्थिति को संभालने के लिए ऐसी टीम की जरूरत होती है। वहीं, यदि खुफिया विभाग के इनपुट पर कहीं पर दबिश देनी होगी तो यह टीम आसानी से यह काम सकेगी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस टीम को विशेष प्रशिक्षण कुछ तो दिया जा चुका, कुछ अभी भी चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर यह टीम सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखेगी। इसके अलावा जातिगत, सांप्रदायिक तनाव आदि में भी विशेष भूमिका निभाएगी।
काली वर्दी में टीम को मिलेगी विशेष पहचान
एसएसपी द्वारा गठित किया गया यह विशेष दस्ता काली वर्दी में तैनात रहेगा। यह काली वर्दी ही इनकी मुख्य पहचान होगी। साथ ही इनको आधुनिक हथियार भी उपलब्ध कराए जाएंगे और टीम मौके पर तत्काल पहुंचे, इसके लिए गाड़ी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष दस्ता तैयार किया गया है, जिसकी बीते कुछ माह से ट्रेनिंग भी चल रही थी। यह टीम किसी भी वारदात स्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लेने में सक्षम होगी। आधुनिक हथियारों से लैस यह टीम किसी भी परिस्थिति से निपटने में निपूर्ण है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी