{"_id":"678e8702e2db598f3c081432","slug":"speeding-truck-collides-with-bus-on-highway-17-people-injured-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-557426-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हाईवे पर बस से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हाईवे पर बस से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, 17 लोग घायल
विज्ञापन
डिबाई के महादेव चौराहा के निकट हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद
डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर रविवार देर रात करीब 11 बजे गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से निजी बस में टक्कर मार दी। बस रामपुर से जयपुर जा रही थी। बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे में बस और ट्रक के चालक समेत 17 लोग घायल हो गए।
रामपुर से यात्री स्लीपर कोच बस रविवार शाम को जयपुर जाने के लिए निकली थी। देर रात करीब 11 बजे डिबाई के महादेव चौराहे पर जैसे ही पहुंची गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज आवाज से आसपास के मकानों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई। तत्काल लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक चालक समेत बस के चालक और अन्य यात्रियों को बाहर निकाला। बस के चालक को बाहर निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अरमान, रहमान और अरबाज निवासी नरपतनगर रामपुर, चरन सिंह निवासी हनुमानगढ़ी राजस्थान, इरशाद निवासी खैरपुर रामपुर, मकसूक निवासी रामपुर को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रामपुर से चली स्लीपर कोच बस में सवार अधिकतर यात्री घटना के वक्त सोए हुए थे। टक्कर के बाद यात्री इधर-उधर जोर से टकराए। खास तौर पर साइड में बैठे यात्री घायल हो गए।