फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   speed of the villages of Thambi Bulandshahr Kakod

किसानों ने घंटेभर थामी बुलंदशहर ककोड़ मार्ग की रफ्तार

Tue, 04 Apr 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 04 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
speed of the villages of Thambi Bulandshahr Kakod
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बंचावली गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं होने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को बुलंदशहर-ककेड़ मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची चोला चौकी पुलिस एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

विज्ञापन


चोला क्षेत्र के किसान कृष्ण, राहुल, सचिन, प्रदीप, ओमप्रकाश, बीरपाल, रनबीर और अमरपाल ने बताया कि अभी उनका काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। साबितगढ़ चीनी मिल की लापरवाही से पर्ची समय पर नहीं मिल रही।
विज्ञापन


अब पर्ची मिली तो वह अपना गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे। लेकिन क्रय संचालक ने गन्ना उठान न होने का बहाना बनाकर गन्ना तौल से इनकार कर दिया। इससे नाराज किसानों ने जाम लगा दिया। चोला चौकी इंचार्ज श्यौपाल सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया।करीब घंटे भर बाद किसान मार्ग से हटे तो यातायात सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रय केंद्र पर गन्ने का उठान नहीं होने से तौल नहीं हो सकी। उन्होंने अफसरों को इससे अवगत करवाया। मिल ने तुरंत गन्ना उठाने का प्रबंध किया। गन्ने का उठान शुरू हो गया है। किसानों के आरोप निराधार हैं। किसानों का पूरा गन्ना मिल खरीदेगी। - नरेंद्र पाल, बंचावली क्रय केंद्र संचालक

किसानों का गन्ना न खरीदने की जानकारी मिलते ही मिल प्रबंधन से संपर्क कर समस्या को दूर करने के लिए कहा। मिल ने गन्ने का उठान शुरू करवाकर किसानों के गन्ने की तौल शुरू करवा दी है। किसानों का पूरा गन्ने खरीदने के बाद ही मिल में पेराई बंद होगी।- एपी सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।


शुगर मिल पर भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन
बुलंदशहर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वेव शुगर मिल पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने मिल के कलपुर्जों का सामान स्थानांतरण करने और वहां रह रहे कर्मियों के आवासों की बिजली काटने का विरोध करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने पूरे घटनाक्रम से सांसद डॉ. भोला सिंह को अवगत कराया। सांसद ने किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरुण मोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, सूरज, विवेक, मनीष, अशोक, रोहित आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed