{"_id":"673a04a2c034eff8150177e2","slug":"special-repair-of-33-roads-will-be-done-from-rs-5-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-125115-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पांच करोड़ से 33 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पांच करोड़ से 33 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के विभिन्न संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने करीब पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों के कुल 33 संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
विभिन्न गांवों, कस्बे के संपर्क मार्गों में गड्ढों और सड़कों के टूटने के कारण स्थिति काफी खराब है। सर्दी के मौसम में इन गड्ढों भरी सड़कों से गन्ने से लदे वाहनों को लाने ले जाने में किसानों को परेशानी हो रही है। साथ ही अन्य लोग भी इसके कारण परेशान हैं। लोगों की परेशानी के बाद भी अधिकारियों की ओर से सड़कों के निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई थी। हालांकि अब शासन ने 33 संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जारी बजट से अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगे हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि विशेष मरम्मत का कार्य शुरू करने में अभी दो से तीन माह का समय लगेगा। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अभी और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
- शेखपुर से जवासा संपर्क मार्ग
- रौरा लिंक रोड से सुनाई संपर्क मार्ग
- अनूपशहर-अहार से खालिकपुर संपर्क मार्ग
- रूपवास संपर्क मार्ग की विशेष मरम्मत
- खदाना से गैस एजेंसी संपर्क मार्ग
- शिकोई रजवाहे से खनौदा संपर्क मार्ग
- वलीपुरा से मचकौली संपर्क मार्ग
- धरपा अच्छेजा घाट से अच्छेजा खुर्द संपर्क मार्ग
कोट-- -
कुछ सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन ने स्वीकृति मिली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

कोट