{"_id":"6772d82989ecf9b7aa08d767","slug":"somvati-amavasya-devotees-take-a-dip-of-faith-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127324-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सोमवती अमावस्या श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सोमवती अमावस्या श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा/बुगरासी। जिले भर के गंगा घाटों पर सोमवार को सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य और पूजन किया। जिले भर के घाटों पर पूरा दिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
अनूपशहर समेत कर्णवास, अहार में अवंतिका देवी घाट, बुगरासी, राजघाट और रामघाट समेत सभी घाटों पर अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्यलाभ लिया। श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए सोमवार सुबह पहुंचना शुरू हो गए। अनूपशहर व अहार में कड़ाके की ठंड में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं पहुंचे।
दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। सुबह होते ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चला। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके विधि-विधान से पूजा अर्चना भी की। अनूपशहर के बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल पर और कच्चे घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान से देवता खुश होते हैं। इसी के चलते श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा भोग लगाया। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की ओर से गंगा स्नान करने के पश्चात पितरों की पूजा और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया।
इसी तरह अहार, कर्णवास और नरौरा समेत जिले के अन्य घाटों पर भी गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अहार में अवंतिका देवी मंदिर तो कर्णवास में भी कई प्रमुख मंदिरों पर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।
इस दौरान गंगा घाटों पर पुलिस और गोताखोर भी तैनात रहे। साथ ही गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं ने घाटों पर लगी दुकानों से प्रसाद के अलावा अन्य जरूरी सामान की भी खरीदारी की।