{"_id":"64bffc9d591d7f2b34051514","slug":"solar-power-plant-will-be-installed-in-six-schools-with-rs-18-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2017-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छह स्कूलों में 18 लाख रुपये से लगेंगे सोलर पॉवर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छह स्कूलों में 18 लाख रुपये से लगेंगे सोलर पॉवर प्लांट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। छह और राजकीय स्कूलों को जल्द ही निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इन स्कूलों में 18 लाख रुपये की लागत से ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। सौर ऊर्जा प्लांट लगने से न सिर्फ स्कूलों की अपनी बिजली होगी, बल्कि बिल देने के झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 49 स्कूल संचालित होते हैं। इन कॉलेजों को हाईटेक सुविधा से लैस कर पढ़ाई करवाई जा रही है। प्रोजेक्ट अलंकार से स्कूलाें को अवस्थापना सुविधा से लैस कर नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई करने की कवायद चल रही है। स्मार्ट क्लास व कंप्यूटर लैब संचालित करने से पहले स्कूलों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की दिशा में काम किया जा रहा है। स्कूलों के प्रति माह बिजली कम को खत्म करने के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापना की योजना पर काम हो रहा है। केंद्र पुरोनिधानित समग्र शिक्षा के तहत आवंटित धनराशि का उपभोग करते हुए छह स्कूलों में ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना होगी। वहीं, इससे पहले 12 स्कूलों में सोलर पॉवर प्लांट लग चुके हैं।
इन स्कूलों में लगेंगे सोलर पॉवर प्लांट
डीआईओएस के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सोरखा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जयरामपुर बांगर, राजीय बालिका इंटर कॉलेज बिलौना रूप, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कोठरा कुरैना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रसूलगढ़ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तिमरपुर में सोलर पॉवर प्लांट लगेंगे। एक प्लांट पांच किलोवाट को होगा।
विज्ञापन
-
कोट
छह राजकीय स्कूलों में केंद्र पुरोनिधानित समग्र शिक्षा के तहत यूपी नेडा ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना करेगा। एक प्लांट पर तीन लाख रुपये खर्च होंगे। 12 स्कूलों में पहले ही सोलर पॉवर प्लांट लग चुके हैं। आगामी चरण में शेष स्कूलों में भी इस तरह के प्लांट लगेंगे। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक