फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SOG arrested the thieves and revealed the crimes

Bulandshahar News: एसओजी ने चोरों को गिरफ्तार कर वारदातों का किया खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
स्याना। एसओजी और स्याना पुलिस ने रविवार देर रात ने चेकिंग के दौरान चार चोरों को बुलंदशहर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किया गया काफी सामान व अवैध असलहा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ स्याना दिलीप कुमार ने बताया कि रविवार रात को एसओजी और कोतवाली पुलिस नगर के बुलंदशहर मार्ग पर चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान पुलिस ने एक ई-रिक्शा में सवार होकर आते चार आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की शिनाख्त शौकीन उर्फ टुंडा, अरमान उर्फ दिलशाद निवासी मोहल्ला हनीफगढ़ी स्याना, उमर निवासी डासना थाना मसूरी जिला गाजियाबाद, रिजवान निवासी गाराम लूम थाना छपरौली जिला बागपत के रूप में हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि 16 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के गांव हाजीपुर स्थित फार्म में इनवर्टर, बैटरी व नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। फार्म मालिक नरेंद्र चौहान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी तथा बीते तीन दिसंबर को नगर के गढ़ स्टैंड स्थित दुकान से ई रिक्शा व वेल्डिंग मशीन आदि चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। आठ दिसंबर को नगर के बुगरासी मार्ग स्थित एक दुकान से इनवर्टर, बैटरी और बाइक के टायर चोरी व नगर के बुलंदशहर मार्ग स्थित एक दूध प्लांट से जेनरेटर का सामान चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरोपियों के पास से एक मैक्स पिकअप गाड़ी, एक वर्ना गाड़ी, दो तमंचे, एक ई रिक्शा, चार बैटरी, दो बैटरा, एक चार्जर, एक ग्लाइडर मशीन, दो इनवर्टर, 32 बाइक ट्यूब, पांच बाइक टायर, एक टॉर्च, आठ बाइक प्लग, सात पैकेट ब्रेकशु, पांच पीस शीशी हैंडल, 15 पीस क्लच व ब्रेक लीवर, सात पीस क्लच वायर, 31 चाभी, 20 पाने, चार पेचकस, चार गुटी, एक हथौड़ा, एक पेचकस किट, एक रेती, 10 किलो तांबे का तार व बाइक रिपेयरिंग का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed