{"_id":"64d7c3be8959064248093944","slug":"slogans-of-bharat-mata-ki-jai-were-raised-by-taking-out-the-tricolor-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-2922-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तिरंगा यात्रा निकालकर लगाए भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तिरंगा यात्रा निकालकर लगाए भारत माता की जय के नारे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहीदों को याद किया। विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का लोगों ने स्वागत किया।
डिबाई में श्री कृष्णा जाजू कन्या इंटर कॉलेज की स्काउट गाइड व छात्राओं ने शनिवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राएं भारत माता की जय, देश के शहीदों की जय, हाथ में तिरंगा लेकर साथ चल रही थी। प्रधानाचार्या डा. नीरज कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा बौहरान चौक, चौधरी खेल, सराय बैरूनी, होली गेट, रेलवे रोड, महादेव चौराहा, घंटाघर, छोटा बाजार, पुराना किला होकर अपने गंतव्य स्थान पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लहराने की अपील की गई। भावना, कल्पना, गोल्डी, अनुपम, अंजना विश्वकर्मा, महिमा, भारती पांडे, शैल माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, रूबी, कामिनी मौजूद रहे।
सिकंदराबाद और ककोड़ में मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत आरके एजुकेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्या निधि गोयल, निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने चैंबर की धर्मशाला से रवाना किया। तिरंगा रैली नगर के नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राष्ट्रगान के साथ नगर पालिका पर संपन्न हुई। रैली में भारत मां की झांकी, महात्मा गांधी द्वारा चरखा चलाते हुए झांकी आदि आकर्षण का केंद्र रही। रैली में प्रबंधक अंशु शर्मा, प्रधानाचार्या निधि गोयल समेत शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। वहीं दूसरी ओर केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड के कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर कृष्णा शर्मा, बीनू शर्मा, पंकज शर्मा, संदीप शर्मा, एनएसएस विंग के समस्त छात्र , छात्राओं ने आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत गांव धनौरा के शहीदों के परिजनों से भेंट की तथा सम्मान स्वरूप तिरंगा भेंट किया। सभी ने शहीदों की प्रतिमाओं पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीद स्थल की मिट्टी लेकर विद्यालय में बनी अमृत वाटिका में डाली।
विज्ञापन
स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया
डिबाई में आजादी के अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश विषय पर डीसेंट पब्लिक स्कूल दयोरऊ में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रियांशु, दीपांशु, वंश, लक्ष्य, प्रिया, प्रतिभा, छवि, तनु आदि के सराहनीय कार्यो की प्रशंसा की गई। प्रधानाचार्य हेमन्त शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। हिंदी पीजीटी अध्यापिका रेखा, वंदना, राकेश कुमार का योगदान रहा।