फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Six people condition deteriorates by cold drink

कोल्ड ड्रिंक पीने से छह लोगों की हालत बिगड़ी

Thu, 12 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 12 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six people condition deteriorates by cold drink
अस्पताल में भर्ती बीमार। - फोटो : अमर उजाला

कोल्ड ड्रिंक पीने से एक परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने उन्हें पास के क्लीनिक पहुंचाया जहां हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें नोएडा रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


अलबत्ता मोहल्ले में फूड प्वाएजनिंग को लेकर खासा आक्रोश है। कस्बा स्थित मोहल्ला व्यापारियान निवासी बाबू खां का दामाद नदीम बृहस्पतिवार सुबह बाजार की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक की एक लीटर की बोतल खरीदकर लाया। करीब दस बजे घर में कोल्ड ड्रिंक सर्व की गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बाबू की पत्नी नसीम, बेटे आसिफ की पत्नी शहाना, बेटी तबस्सुम, अफसाना, तरन्नुम और दामाद नदीम बेहोशी  की हालत में आ गए। एक दूसरे की हालत देख उनमें चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें पास के ही निजी क्लीनिक पर पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते डॉ. विनोद कुमार तेवतिया ने उन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान क्लीनिक पर भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंचे सभासद बालेंदु कौशिक ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी पीड़ितों को नोएडा भिजवाया। उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की जांच और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


जहरीली हो गई थी कोल्ड ड्रिंक
पीड़ितों का सबसे पहले इलाज करने वाले डॉ. विनोद कुमार तेवतिया ने बताया कि बेहोशी की वजह कोल्ड ड्रिंक का जहरीला होना है। ऐसा एक्सपायरी डेट पार कर जाने या फिर फंगस के इनफेक्शन के चलते हो सकता है। यह जांच का विषय है।

कोल्ड ड्रिंक पीने से छह लोगों की हालत बिगड़ने की घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। -उमेश पचौरी,एसओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed