{"_id":"65c5066500c496369200baec","slug":"six-express-trains-arriving-six-hours-late-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-102633-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छह घंटे देरी से आ रहीं छह एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छह घंटे देरी से आ रहीं छह एक्सप्रेस ट्रेनें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें पिछले दो महीने से देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। कोहरा खत्म हो गया है इसके बावजूद भी ट्रेनों के समय में सुधार नहीं हो पा रहा है। आठ से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें अब भी अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पहुंच रही हैं।
बिहार से दिल्ली और उत्तराखंड की ओर जाने वाली ट्रेनें कोहरे और बारिश के कारण स्टेशन पर 12 से 15 घंटे देरी से पहुंच रही थीं। 15 दिसंबर के बाद से ही ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ था। महानंदा एक्सप्रेस कोहरे के कारण कई बार रद्द भी कर दी गई और लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है।
अब जहां पिछले चार दिनों से कोहरा नहीं है। इसके बावजूद ट्रेनों के समय में बदलाव नहीं आ रहा है। लंबे रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस अभी भी तय समय से नहीं पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शादी समारोह या अवकाश पर घूमने जाने वाले लोगों को अधिक समस्या हो रही है। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों के लिए सफर में एक दिन अधिक का समय व्यर्थ हो रहा है।
विज्ञापन
- देरी से चल रहीं ट्रेनें--
1. संगम एक्सप्रेस- 1 घंटे
2. आम्रपाली एक्सप्रेस- 3 घंटे
3. कालका हावड़ा मेल- 3 घंटे
4. महानंदा एक्सप्रेस- रद्द
5. गोमती एक्सप्रेस- 7 घंटे

- देरी से चल रहीं ट्रेनें
1. संगम एक्सप्रेस- 1 घंटे
2. आम्रपाली एक्सप्रेस- 3 घंटे
3. कालका हावड़ा मेल- 3 घंटे
4. महानंदा एक्सप्रेस- रद्द
5. गोमती एक्सप्रेस- 7 घंटे