{"_id":"6469080c5ccb97385e0b93a4","slug":"sit-will-investigate-forgery-in-jal-jeevan-mission-bulandshahr-news-c-30-1-111907-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जल जीवन मिशन में फर्जीवाड़ा की जांच करेगी एसआइटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जल जीवन मिशन में फर्जीवाड़ा की जांच करेगी एसआइटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए कार्यदायी संस्था और अधिकारी बड़े स्तर पर लापरवाही बरत रहे हैं। लगातार लोग इसके खिलाफ शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधियों की इस शिकायत के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फर्जीवाड़े की जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश डीएम सीपी सिंह को दिए हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान विधायक प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, सीपी सिंह, देवेंद्र लोधी ने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गांवों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना में कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। गुणवत्ता परक काम न होने और सड़कों के गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है। आए दिन इसकी शिकायत ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने डीएम को आदेश दिए कि समस्या के समाधान और प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए। एक माह में प्रकरण की जांच रिपोर्ट तैयार करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने गुलावठी में तैनात दो जेई के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि लोगों से बिना रिश्वत लिए वह कोई कार्य नहीं करते हैं। इसके चलते कई बार उन्हें फोन किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उपमुख्यमंत्री ने मामले में बिजली अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में सीवर लाइन और पीएनजी गैस लाइन बिछाने के चलते हुए गड्ढों को भी तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
साहब बेची जा रहीं हैं नकली दवाइयां कार्रवाई करो
पहासू क्षेत्र के गांव भैयापुर निवासी रनवीर ने बताया कि कृषि विभाग से योजना के तहत स्प्रे मशीन मिली है। उपमुख्यमंत्री को शिकायत करते हुए बताया कि क्षेत्र में कीटनाशक नकली दवाइयां बेची जा रहीं हैं। किसान दवाई खरीदते-खरीदते परेशान हैं, लेकिन फसलों पर लगे कीड़ों पर कोई असर नहीं हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने डीएम को मामले में जांच कराते हुए नकली कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटा सामान
केशव प्रसाद मौर्य ने उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य विभागों के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए सामान वितरण किया। इस दौरान गांव धमरावली निवासी लाभार्थी ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे से कलक्ट्रेट में बैठाया हुआ है। दोपहर दो बजे तक बार-बार चाय तो दी जा रही है, लेकिन गर्मी अधिक होने के चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2022-23 के लक्ष्य 1640 के सापेक्ष 1640 को प्रथम किस्त और 1499 को द्वितीय किस्त एवं 690 को तृतीय किस्त अवमुक्त कर दी गई है। रिवाल्विंग फण्ड के लक्ष्य 594 के सापेक्ष 154 समहों को रिवॉल्विंग फंड दिया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर, सीडीओ कुलदीप मीना, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त विवेक मिश्र मौजूद रहे।