फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shot fired at mother and son going home, narrowly escaped

Bulandshahar News: घर जा रहे मां-बेटे पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Shot fired at mother and son going home, narrowly escaped
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में पदम की पुलिया के पास बुधवार रात को पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने पैदल चल रहे मां-बेटे पर फायरिंग कर दी। अंधेरा होने के कारण पीड़ित बाल-बाल बच गए। वहीं आरोपी युवकों ने अपने साथियों संग मिलकर पीड़ित युवक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद चाकू से हमला करके भाग गए। पुलिस ने हमला करने वाले आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खुर्जा के गोविंद देव मोहल्ला निवासी शालू ने बताया कि बुधवार की शाम को वह और उसका बेटा निखिल बाजार गए थे। वहां से पैदल ही घर जा रहे थे। जब वह पदम की पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कुछ युवकों ने उन पर फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर वह नीचे बैठ गए और बच गए। तभी पीछे से आरोपी युवक आए और पीड़िता के बेटे निखिल को पकड़कर खींच लिया। लाठी व डंडे से बेरहमी से उसकी पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि उन युवकों में सिटी स्टेशन निवासी आकाश, विकास दो भाई भी थे। उनके साथ आए युवकों की जानकारी नहीं है। आरोपी आकाश-विकास से निखिल का पुराना विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आरोपियों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


आरोपी आकाश व विकास पुत्र मुकेश समेत छह के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, धमकी देने के आरोपम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी आकाश और विकास को जेल भेज दिया गया हैै। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी आकाश और विकास के खिलाफ पिछले दो सालों में सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह राठौर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed