फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shortage caught at sugarcane weighing center, officials held hostage for an hour

Bulandshahar News: गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली पकड़ी, एक घंटे बंधक बनाए अधिकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shortage caught at sugarcane weighing center, officials held hostage for an hour
साबितगढ़ चीनी मिल के क्रय केंद्र पर गन्ना  अ​धिकारियों को बंधक बनाकर धरने पर बैठे किसान। संवाद
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ की प्याऊ पर लगे साबितगढ़ चीनी मिल के क्रय केंद्र पर एक क्विंटल से अधिक की किसानों ने घटतौली पकड़ ली। भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को एक घंटे तक बंधक बनाकर धरना दिया। हंगामा देख तौल लिपिक भाग गए। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर किसानों ने बंधन मुक्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो किसान मिल व अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


गांव भडोली निवासी किसान रघुवीर सिंह प्राइवेट कांटे पर तौल कराकर शनिवार शाम क्रय केंद्र नंबर एक पर गन्ना लेकर पहुंचे। आरोप है कि कांटे और क्रय केंद्र की तोल में एक क्विंटल 25 किलो की घटतौली मिली। इससे नाराज होकर किसान धरने पर बैठ गए। सूचना पर भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष सुनील लोधी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर अगौता थाने के इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही डीसीओ को जानकारी दी।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना इंस्पेक्टर सदर रिपुदमन, ज्येष्ठ गन्ना इंस्पेक्टर अगौता मनीष कुमार और सुपरवाइजर मोनू डागर किसानों के बीच पहुंचे तो भाकियू ने बंधन बनाकर अपने बीच बैठा लिया। इस दौरान तौल लिपिक मौके से भाग खड़े हुए और तौल बंद हो गई। सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। सुनील लोधी ने दो टूक कहा कि जिले में घटतौली किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कांटे बाट चेक करने को कहा तो अधिकारियों ने चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम रहता है। तौल लिपिक के स्थान पर शनिवार को अन्य व्यक्ति तौल करा रहा था। गन्ना अधिकारियों ने तौल लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर किसानों को शांत कराया। सुनील लोधी ने कांटे को मौके पर ही सही कराकर अधिकारियों के सामने तौल चालू कराई, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed