फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shopkeeper beaten up for asking money to repair mobile

UP: मोबाइल ठीक करने पर दुकानदार ने मांगे रुपये, गुस्साए युवकों ने रुपये देने की जगह डंडे से पीटा, देखें वीडियो

Mon, 28 Jul 2025 06:27 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

रविवार रात को पीड़ित अपनी दुकान के बाहर बैठा हुआ था, तभी आरोपी युवक आए और गाली-गालौज करते हुए उसको घसीटते हुए सड़क पर ले गए। जहां दोनों ने डंडे से अरमान को बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for asking money to repair mobile
रुपये मांगने पर युवक को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के बुर्ज उस्मान मोहल्ला ईदगाह रोड में रविवार रात को मोबाइल ठीक करने के रुपये मांगने पर दो युवकों ने दुकानदार को डंडे से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीच-बचाव करने आए दुकानदार के चाचा से भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

ईदगाह रोड निवासी अरमान ने बताया कि उनके घर के पास ही उनकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान हैं। वहीं पड़ोस में रहने वाले दो युवकों के मोबाइल ठीक किए थे, जिनका 2500 रुपये का बिल बना था। पीड़ित ने उक्त युवकों से मोबाइल ठीक करने के 2500 रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपी इस बात से नाराज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात को पीड़ित अपनी दुकान के बाहर बैठा हुआ था, तभी आरोपी युवक आए और गाली-गालौज करते हुए उसको घसीटते हुए सड़क पर ले गए। जहां दोनों ने डंडे से अरमान को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आए अरमान के चाचा मोहसीन से भी मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। वहीं, मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कराया। भीड़ को इकट्ठा होता देख आरोपी वहां से भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed