फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shivsena protested against the commissioneering of schools

Bulandshahar News: स्कूलों की कमीशनखोरी के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Shivsena protested against the commissioneering of schools
निजी स्कूलों में कमीशनखोरी के खिलाफ प्रदर्शन करते शिवसेना कार्यकर्ता। संवाद
बुलंदशहर। निजी स्कूलों में मनमानी और कमीशनखोरी के खिलाफ बुधवार को शिवसेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिवसेना के जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली, किताबों की मनमानी कीमत और कमीशनखोरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर के मलका पार्क में एकत्रित हुए पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल संचालक लोगों को मनमानी फीस और प्रवेश शुल्क के नाम पर लोगों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा निजी प्रकाशकों की पुस्तकें स्कूलों में लागू करते हुए 60 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा है। हर वर्ष बच्चे के एडमिशन के नाम पर भी मोटी रकम वसूली जा रही है। जबकि केवल नए प्रवेश के दौरान ही एडमिशन शुल्क लिया जाना चाहिए। इसके अलावा ड्रेस, जूते व अन्य प्रकार की आवश्यक वस्तुओं के नाम पर भी कमीशनखोरी का खेल खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दाैरान राजकुमार गिरी, अरुण लोधी, पवन चौधरी, मधु शर्मा, नीलम देवी, नरेश सिसोदिया, अशोक, रानी देवी, बबलू गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed