फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shivam murder case he had affair with vicky wife husband killed threw body in Kali nadi

शिवम हत्याकांड में खुलासा: विक्की की बीवी से थे संबंध, भगाकर भी ले गया था; पति ने मारकर लाश काली नदी में फेंकी

Mon, 29 Dec 2025 10:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 10:27 PM IST
सार

विक्की गुप्ता ने अपने साथियों मनीष, राहुल, दिलशाद और दो अन्य के साथ मिलकर शिवम वर्मा की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Shivam murder case he had affair with vicky wife husband killed threw body in Kali nadi
मृतक शिवम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थित शिकारपुर क्षेत्र में शिवम वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नगर के साठा निवासी शिवम वर्मा की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी।

विज्ञापन

विक्की की बीवी से थे शिवम के अवैध संबंध 
पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड का मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता है, जिसकी पत्नी से मृतक शिवम वर्मा के अवैध संबंध थे। वर्ष 2024 में शिवम वर्मा आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था। बाद में पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया, लेकिन इसके बावजूद शिवम उससे मिलना-जुलना नहीं छोड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद शव काली नदी में फेंकी
इसी बात से क्षुब्ध होकर विक्की गुप्ता ने अपने साथियों मनीष, राहुल, दिलशाद और दो अन्य के साथ मिलकर शिवम वर्मा की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित काली नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड का खुलासा किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed