फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Second merit will come today, admissions will start from Saturday

Bulandshahar News: आज आएगी दूसरी मेरिट, शनिवार से शुरू होंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सीसीएसयू की ओर से दूसरी मेरिट शुक्रवार को जारी हो सकती है। इस मेरिट के जारी होने पर शनिवार से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब तक 28 हजार के सापेक्ष करीब सात हजार सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम समेत प्रोफेशनल कोर्स की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने को 15 जुलाई तक का समय दिया था। जिले से 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि प्रवेश 28 हजार से अधिक सीटों पर होना है। पहली मेरिट 18 जुलाई को जारी की गई थी। जिससे 22 जुलाई तक कॉलेजों में प्रवेश हुए। इसी बीच सीसीएसयू ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दो अगस्त को दूसरी मेरिट जारी करने की बात कही।
विज्ञापन

मेरिट जारी होने से पहले ही कॉलेजों ने तैयारी पूरी कर ली है। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यदि सीसीएसयू की ओर से शुक्रवार को दूसरी मेरिट जारी होती है तो, शनिवार से कॉलेजों में प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इसके बाद तीसरी मेरिट जारी होगी या फिर कॉलेजों को ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश कराने के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इसके निर्देश फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन संभावना है कि जारी होने वाली दूसरी मेरिट के बाद कॉलेजों में प्रवेश के लिए कम सीट ही बचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed