{"_id":"66537646fa74f2f4270b8e7b","slug":"seats-full-reservations-are-not-available-in-trains-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1001-110960-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सीटें फुल, ट्रेनों में नहीं मिल रहे रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सीटें फुल, ट्रेनों में नहीं मिल रहे रिजर्वेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। गर्मी की छुट्टी में घूमने जाने वाले लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ सकता है। क्योंकि इन दिन अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हैं और लंबी वेटिंग के कारण लोगों की सीट कन्फर्म नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां हो चुकी हैं। किसी ने रिश्तेदारों के यहां जाने का प्लान बनाया है तो किसी ने धार्मिक स्थलों पर घूमने जाने का प्लान बनाया हुआ है। लंबी यात्रा करने के लिए अधिकतर लोग ट्रेनों का सहारा लेते हैं लेकिन, इन दिनों ट्रेनों में चल रही भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है क्योंकि, इन दिनों ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं।
लखनऊ की ओर जाने वाली लखनऊ मेल में 142, प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस में 62, सीतापुर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में 82, असम जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में 84, अयोध्या जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में 64, दिल्ली से उज्जैन जाने वाली मालवा एक्सप्रेस 81, मेरठ से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस में 98 की वेटिंग चल रही है। शहर के प्रमुख ट्रैवल एजेंट तुषार जैन ने बताया कि अगले एक माह तक भी इन ट्रेनों में सीट मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। ट्रेनों के जनरल कोच का भी बुरा हाल है, भीड़ का आलम यह है कि इन यात्रियों को उतरने और चढऩे के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। तत्काल में भी सीट नहीं मिल मिल पा रही है।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि छुट्टियों में लोगों ने पहले से ही घूमने या घर जाने की तैयारी की हुई थी, जिसके लिए अधिकतर लोगों ने पहले की आरक्षण करा लिया था। लेकिन जिन लोगों ने छुट्टी के बाद प्लान बनाया है उन लोगों को सीट मिलने में परेशानी हो रही है।