{"_id":"582b523f4f1c1bd53b8fef8e","slug":"scorched-home-two-days-before-the-death-of-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले झुलसे घर जमाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले झुलसे घर जमाई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव गिनौरा शेख स्थित ससुराल में आग से झुलसे दामाद ने सोमवार रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में सास और दो सालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। तीनों पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रूकनसराय निवासी आमिर (34) पुत्र जहीर अहमद नोएडा में मजदूरी करता था। आमिर की ससुराल गिनौरा शेख में है। वह दो बच्चों का पिता था। आमिर के बड़े भाई आलमीन ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से बेरोजगार था। पत्नी और ससुराल वाले उसे तलाक देने और दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
पिछले दो माह से आमिर अपनी ससुराल में रह रहा था। आलमीन ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह आमिर को उसकी सास अकीला, साला शाहआलम और दूसरा साला शानू ने बुरी तरह पीटा था। इसके बाद मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आमिर ने मीडिया को दिए बयान में भी ससुरालियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि सास बहुत चालाक है और वह उसकी पत्नी को ससुराल नहीं भेजना चाहती। वह उसे आमिर के खिलाफ भड़काती रहती है। देहात कोतवाल अमरेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे आमिर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।