फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   science question forum competition

Bulandshahar News: विज्ञान प्रश्न मंच में सौरभ, मुस्कान व मयंक ने लहराया परचम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
science question forum competition
शिकारपुर। शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विद्या भारती द्वारा आयोजित विभागीय विज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है l विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता एवं रसायन विभाग प्रमुख कोमल प्रसाद शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं हर वर्ष आयोजित की जाती हैं l
विज्ञापन

इस वर्ष अनूपशहर स्थित कांति प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रश्न मंच की प्रतियोगिता आयोजित हुई l जिसमें 370 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया l जिसमें सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सौरव चौधरी, मुस्कान शर्मा व मयंक शर्मा ने प्रथम जबकि नितिन कुमार, चेतना व काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में मुकुल कुमार व विकेश कुमार के मॉडल अव्वल रहे। सोमवार को विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed