{"_id":"6877d9e4ee5bebf781092daa","slug":"schools-and-colleges-will-remain-closed-from-21-to-23-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-137316-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 21 से 23 तक बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 21 से 23 तक बंद रहेंगे स्कूल-काॅलेज
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 21, 22 और 23 जुलाई को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। शिवरात्रि के कांवड़ मेला को लेकर डीएम श्रुति ने यह निर्देश जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस बार सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई को है। गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वालों भक्ताें की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, अनूपशहर व नरौरा में 21 से 23 तक कांवड़ मेला लगेगा।
डीएम श्रुति ने बताया कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सभी माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध शिक्षण संस्थान, प्राविधिक शिक्षा से संबद्ध सभी शैक्षणिक संस्थान, उच्च शिक्षण संस्थान और मदरसा/संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत संचालित विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस अवधि में कोई भी शिक्षण संस्थान खुला पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें सभी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों/ प्रधानाचार्यों/ प्रधानाध्यापकों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही इस आदेश से जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराते हुए इसे कड़ाई से लागू करने का निर्देश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश से अवगत करवा दिया गया है।