फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   school staff found absent in DIOS inspection.

प्रधानाचार्य, शिक्षक, क्लर्क चपरासी...सब गायब

Fri, 05 Feb 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
school staff found absent in DIOS inspection.
डीआईओएस ने शुक्रवार सुबह राजकीय इंटर कॉलेज दादुपुर नीला का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल पर ताला लटका मिला। प्रधानाचार्य सहित पूरा स्टॉफ गायब था।
विज्ञापन


स्कूल के कमरे धूल मिट्टी से भरे पड़े थे। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही दो साल तक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया गया है।

डीआईओए रामाज्ञा कुमार सुबह करीब नौ बजे राजकीय इंटर कॉलेज दादुपुर नीला पहुंचे। यहां गेट पर ताला लगा हुआ था। करीब 9.30 बजे एक प्रचारक प्रेम सिंह पहुंचे और ताला खोला।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सहित कोई भी अध्यापक विद्यालय नहीं पहुंचा। स्कूल के कमरे धूल और मिट्टी से अटे थे। एक कमरे में ईंटों का चूल्हा बना हुआ था। पूरे कमरे में राख फैली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भड़के डीआईओएस ने हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में लेकर प्रचारक प्रेम सिंह को छोड़कर पूरे स्टॉफ का एक दिन का वेतन काटने के साथ कार्यवाहक प्रधानाचार्य केपी सिंह, शिक्षक अंजू सिंह, गीतू सिंह और श्रृष्टा दीक्षित सहित अन्य शिक्षकों, क्लर्क और चपरासी आदि के एक से दो साल तक की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।


प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद डीआईओएस ने राजकीय इंटर कॉलेज नई बस्ती आैर राजकीय इंटर कॉलेज काजिमपुर देवली का भी निरीक्षण किया। काजिमपुर देवली में अनुपस्थित शिक्षक साहिबा का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed