फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Scholarship examination will be held on November 10 at six centers

Bulandshahar News: छह केंद्रों पर 10 नवंबर को होगी छात्रवृत्ति परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Scholarship examination will be held on November 10 at six centers
बुलंदशहर। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए नगर में छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। दोनों केंद्रों पर 3,622 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियाें से आवेदन मांगे गए थे, जिनके अभिभावक की आय 3.5 लाख रुपये से कम हो। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में 472, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 650, डीएवी इंटर कॉलेज में 650, मुस्लिम इंटर कॉलेज में 650, गांधी बाल निकेतन इंटर कॉलेज में 600 और जेपी जनता इंटर कॉलेज में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए अनुक्रमांक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, विकलांग बच्चों को एक घंटा अधिक समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed