{"_id":"56f974a04f1c1b2d74f00533","slug":"saturday-and-sunday-could-be-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार और रविवार को हो सकती है बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार और रविवार को हो सकती है बारिश
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बरसात ने बर्बाद की करोड़ों की फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की इस सप्ताह बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी से किसानों में चिंता बढ़ गई है। यदि तेज हवा चली और बारिश होती है तो विभिन्न फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञ शनिवार-रविवार को मौसम में बदलाव की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम फिर से यू टर्न ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। यदि बारिश और तेज हवा चलती है तो किसानों को भारी नुकसान होगा। लगभग दो सप्ताह पूर्व भी बारिश और तेज हवा के चलते किसानों की गेहूं की फसल गिर गई थी।
विज्ञापन
बुगरासी क्षेत्र के किसान भूषण त्यागी, अभयपाल सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, चौधरी देवेंद्र कुमार आदि ने कहा कि यदि बारिश और तेज हवा चलती है तो गेहूं की फसल गिर जाएगी। वहीं आम के पेड़ों पर लगा बौर भी झड़ जाएगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने शनिवार, रविवार को बारिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन