{"_id":"56f96d274f1c1b360af002f4","slug":"sarrafa-traders-stopped-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों ने रोकी ट्रेन, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा कारोबारियों ने रोकी ट्रेन, किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर केएम पैंसेजर रोकते सर्राफा कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग पर अड़े सर्राफा कारोबारियों ने सोमवार को ट्रेन रोककर जमकर हंगामा किया। सिटी स्टेशन के पास ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। करीब 15 मिनट तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद सर्राफा कारोबारी ट्रैक से हटे।
विज्ञापन
तब कहीं जाकर ट्रेन रवाना हो पाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक ट्रेन जा चुकी थी। पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार के खिलाफ हड़ताल कर धरने प्रदर्शन पर बैठे सर्राफा कारोबारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब 12.45 बजे संयुक्त सर्राफा स्वर्णकार संघ के बैनर तले सर्राफा कारोबारी जुलूस निकालकर सिटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसी दौरान खुर्जा से मेरठ जा रही केएम पैसेंजर ट्रेन को कारोबारियों ने रोक लिया और उसके इंजन पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
करीब 15 मिनट तक चले हंगामे के बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक छोड़ा। तब कहीं जाकर ट्रेन रवाना हो पाई। उधर ट्रेन के रुकने से उसमें सवार अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री तो नीचे उतरकर देखने आ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची ट्रेन रवाना हो चुकी थी।
प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र अग्रवाल, सचिन बंसल, रवि बंसल, दुष्यंत वर्मा, भगवत स्वरूप वर्मा, जमाल अख्तर, सुभाष वर्मा, राकेश बंसल, हाजी मोहम्मद हुसैन, नंदू, रोहताश सर्राफ आदि रहे। डिबाई में 23वें दिन भी सर्राफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और धरना दिया।
सर्राफा एवं स्वर्णकार एकता संघ के पदाधिकारी विनोद, राजीव अग्रवाल, कमल वर्मा ने ने केंद्र सरकार से अपने निर्णय को शीघ्र वापस लेने की अपील की है। इस मौके पर विपुल माहेश्वरी, गिर्राज राठी, संतोष वर्मा, बंटी वर्मा, टीटू सर्राफ, चीनू सागर, अर्जुन सर्राफ आदि लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर में रेल रोकने की तैयारी
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। बैठक कर सर्राफा व्यापारी बुलंदशहर में रेल रोकने की तैयारी कर रहे हैं। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन ने मुकुट बिहारी मंदिर में बैठक की।
अजय गौड़ और प्रताप वर्मा और डॉ. कमल किशोर भारद्वाज ने कहा कि यदि जल्द ही भाजपा ने कोई निर्णय नहीं लिया तो विधानसभा चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सर्राफ ने बताया कि व्यापारी अब रेल रोकने की तैयारी कर रहे हैं।
इस मौके पर अशोक वर्मा, रमेश चंद, सुमित वर्मा, राजकुमार, नवीन अग्रवाल, अजय वर्मा, धीरज, प्रिंस, शैंकी, हेमंत वर्मा आदि शामिल रहे।
शिकारपुर में भी किया प्रदर्शन
सर्राफा व्यापारियों ने दुकानें बन्द रखीं और प्रदर्शन किया। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मित्तल, शिवनंदन, संजय वर्मा, कन्हैया वर्मा, राकेश सर्राफ, पप्पन, मनीष जैन, अशोक मित्तल, अशोक वर्मा, दीपक मित्तल, देवेंद्र सर्राफ, देवीसरन आदि शामिल रहे।
विधायक दिलनवाज और शिवसेना ने दिया समर्थन
हड़ताल पर चल रहे सर्राफा व्यापारियों को सोमवार स्याना विधानसभा से कांग्रेेस विधायक दिलनवाज खान और शिवसेना ने अपना समर्थन दे दिया। इस मौके पर शिवसेना के जिलाध्यक्ष सर्वेश राणा , जितेंद्र सिंह, सुधीर सैनी, राजीव सिंह और मनोज गिरी मौजूद रहे।