फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sarrafa agitation

आज कर लें खरीदारी कल बाजार रहेंगे बंद

Sat, 02 Apr 2016 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Sat, 02 Apr 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
sarrafa agitation
सराफा यूनियन ने दी मार्केट बंद करवाने की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला

जरूरी खरीददारी  न टालें, बाजार जाएं। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारी सोमवार को पूर्ण बंदी कराएंगे। बंदी को सफल बनाने के लिए सर्राफा कारोबारियों ने बाजारों का भ्रमण कर सामान्य व्यापारियों से सहयोग और समर्थन मांगा। साथ ही श्री मुकुट बिहारी मंदिर में बैठक कर बाजार बंद की रणनीति बनाई।

विज्ञापन


बैठक के बाद कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।  सर्राफा कारोबारियों की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने की। बैठक में शामिल व्यापारियों ने स्याना अड्डा, अनूपशहर अड्डा, मंडी गुरुस गंज, डिप्टी गंज, कृष्णानगर, डीएम रोड, लल्लाबाबू चौराहा, कालाआम, अंसारी रोड, चौक बाजार आदि बाजारों में दुकानदारों से चार अप्रैल को बाजार बंद में सहयोग मांगा।
विज्ञापन


व्यापारी नेता नरेंद्र अग्रवाल ने दावा किया कि सर्राफा व्यापारियों की मांग जायज है और उनके आंदोलन में दूसरे व्यापारी भी शामिल हो गए हैं। इस अवसर पर कृष्ण कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, अनुज अग्रवाल, सुरेश भारद्वाज, जगवीर वर्मा, प्रिंस, योगेश, चमन, डॉ. कमल किशोर, संजीव वर्मा, प्रताप राठौर, सैय्यद हुसैन, राकेश, प्रकाश चंद, राधे श्याम सूरी, अंकुर, वेद पंडित और जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिबाई में अनाज मंडी भी रहेगी बंद
सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को बाजार के साथ-साथ अनाज मंडी भी पूरी तरह से बंद रहेगी। यह जानकारी सयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी कौशल गोयल और उमेश गुप्ता ने दी। गल्ला अनाज मंडी प्रधान रमेश चंद्र ने बताया कि किसानों को मुनादी कराकर सूचित कर दिया गया है।

बसपा नेता विनोद उपाध्याय भी दो दिन पूर्व सर्राफा करोबारियों से मिलकर इस लड़ाई में अपना समर्थन दे चुके है। सर्राफा एवं स्वर्णकार एकता संघ के पदाधिकारी कमल वर्मा और विनोद वार्ष्णेय, राजीव अग्रवाल, कमल वर्मा आदि व्यापारियों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी वापस होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।


इस मौके पर विपुल माहेश्वरी, गिर्राज राठी, गौरव वार्ष्णेय, ओमप्रकाश, टीटू सर्राफ, चीनू सागर, अर्जुन सर्राफ, मनीष उपस्थित रहे। खुर्जा उद्योग व्यापार मंडल भी सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में आ गया है। 4 अप्रैल को बाजार बंद रखने का आह्वान करते हुए रविवार को इसकी रणनीति तय करने योजना बनाई है। बैठक में सभी पदाधिकारी और प्रमुख व्यापारी शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed