फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sangam and six trains were canceled

संगम समेत छह ट्रेने हुई कैंसिल

Mon, 26 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
sangam and six trains were canceled
रेल - फोटो : ब्यूरो

कोहरे के चलते सोमवार को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली संगम समेत अप और डाउन 6 ट्रेनें रद्द हो गईं। करीब आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। सोमवार को देरी से चलने के कारण मेरठ-इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-दिल्ली लिच्छवी और चंडीगढ़-इलाहाबाद ऊंचाहार अप और डाउन 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया।

विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द होने से खासकर रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को मायूस होना पड़ा। कई यात्रियों ने जहां अपनी यात्रा स्थगित कर दी, वहीं कई दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। वहीं कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। डिब्रूगढ़ 9 घंटे, फरक्का 12 घंटे, आम्रवाली पांच घंटे, गोमती 4 घंटे, कालका 7 घंटे, मुरी आठ घंटे और महानंदा 9 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेट लतीफी से सफर कर रहे खासकर बच्चों, बुजुर्गों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने और देरी की जानकारी ऊपर से मिली थी। इसके बाद स्टेशन पर एनाउंस करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed