फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   samman nidhi

30 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
samman nidhi
30 हजार किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के 30 हजार से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल सकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी और एनपीसीआई नहीं करवाई है। इन किसानों को इस समय सम्मान निधि दिलाने का काम किया जा रहा है।
उप कृषि निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि पिछले दिनों दिवाली से पहले जिले के 2.77 लाख किसानों को सम्मान निधि की राशि मिल चुकी है। जिले में 30 हजार से अधिक किसान अभी भी ऐसे हैं, जिन्हें सम्मान निधि नहीं मिल सकी है। इन किसानों के द्वारा एक तो अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई गई। जबकि इनमें अधिकतर किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक एनपीसीआई यानि नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया नहीं करवाया है। यह कार्य बैंक द्वारा किया जाना है और इसे योजना में जरूरी कर दिया गया है। सम्मान निधि की राशि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की जाती है। अब ऐसे किसानों को सम्मान निधि दिलाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए किसानों से संपर्क कर बताया जा रहा है कि वह अपनी ई-केवाईसी और एनपीसीआई करवा लें। यदि किसान इसके लिए जागरूक नहीं हुए तो वह योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3.78 लाख में से 3.50 लाख किसानों का हुआ भूलेख सत्यापन
उप कृषि निदेशक डिपिन कुमार ने बताया कि इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की संख्या 3.78 लाख है। इनमें से 3.50 लाख किसानों का भूलेख सत्यापन जारी है। यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस बार सत्यापन के दौरान 7130 आयकरदाता और नौकरी पेशा और करीब तीन हजार मृतक किसान भी योजना से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed