फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ruckus in sanuta

सनौटा में देर रात ग्रामीणों ने लगाया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
ruckus in sanuta
गुलावठी के ग्राम सनौटा में जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : BULANDSHAHR
सनौटा में देर रात ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

बुलंदशहर। विद्युत संविदाकर्मी लाइनमैन महेश चंद की करंट से मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग कर ग्राम सनौटा में गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर देर रात करीब 12 बजे तक जाम लगाए रखा। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला और गमगीन माहौल में रात एक बजे गांव नंगला कला में महेश का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार होने तक अधिकारी गांव में ही डटे रहे। उधर, सनौटा चौकी इंचार्ज पुलिस उपनिरीक्षक संजीव यादव ने जाम लगाने पर गुलावठी थाने में ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम नंगला कला निवासी विद्युत संविदाकर्मी महेश चंद (32) पुत्र गंगाराम की गुलावठी क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद अहीर में 11 हजार केवी की लाइन के करंट से मौत हो गई थी। मृतक के भाई होराम सिंह ने अवर अभियंता व एसएसओ को नामजद करते हुए उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर ग्रामीणों ने सनौटा के बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया और 20 लाख रूपये मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग जाम लगाया। रात्रि करीब 12 बजे तक ग्रामीणों ने जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे एसडीएम रविशंकर सिंह, सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। रात्रि में ही मृतक का अंतिम संस्कार गांव नंगला कला में किया गया। वहीं, सनौटा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संजीव यादव ने थाने में जाम लगाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में 11 ग्रामीणों को नामजद कर 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक संजीव यादव के अनुसार जाम लगाने व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed