{"_id":"57e174c44f1c1b1539a8262a","slug":"roadways-buses-will-not-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घर से जल्दी निकले नहीं चलेंगी रोडवेज बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घर से जल्दी निकले नहीं चलेंगी रोडवेज बसें
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात 12 बजे रोडवेज बसों के पहिये थम जाएंगे। बुधवार कोई भी बस नहीं चलेगी। बुधवार को प्रदेश भर के परिवहन कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। वहीं, अफसरों का दावा है कि बसों को चलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष उमरद्दीन और मंत्री जीतपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर परिवहन कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने, वेतन विसंगति को दूर करने, एक अप्रैल 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने और प्राइवेट बसों से मनमाना अनुबंध करने के विरोध में 20 सितंबर को चालक-परिचालक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष मो. असलम ने दावा किया कि बसों का संचालन नहीं रुकेगा। उधर, एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि अभी उनके पास चक्काजाम संबंधी कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों का चक्काजाम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वह अन्य वाहन पकड़ने के लिए जल्दी घर से निकले। सिकंदराबाद में हड़ताल को सफल बनाने को एक सभा की।